नमो भारत के 2 नए कॉरिडोर को जल्द मिलेगी मंजूरी, दिल्ली-NCR का सफर होगा सुपरफास्ट
पीटीआई, अक्टूबर 18 -- नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) को जल्द ही दो प्रस्तावित नमो भारत कॉरिडोर की मंजूरी मिल सकती है। ये कॉरिडोर दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड़ के लिए प्रस्तावित हैं। वहीं एनसीआरटीसी ने बताया कि प्रस्तावित दो कॉरिडोर के अलावा, गाजियाबाद-जेवर और नोएडा-फरीदाबाद-गुरुग्राम कॉरिडोर के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। एनसीआरटीसी ने रविवार को बताया कि अक्टूबर 2023 में लॉन्च के बाद शुरू किए 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर 4.5 करोड़ से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं। वहीं मौजूदा समय में हर दिन 1.1 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। हाल में इस कॉरिडोर पर एक दिन में अबतक के सबसे ज्यादा लगभग 1.68 लाख राइडरशिप दर्ज की गई थी।तीन साल पूरे होने पर कार्यक्रम का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.