गाजियाबाद, सितम्बर 29 -- नमो भारत ट्रेन में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) इस्तेमाल करने वाले नियमित यात्रियों के लिए ट्रिप पास की सुविधा शुरू हो गई है। इससे यात्रियों के पैसे और उनका समय दोनों ही बचेगा। यात्रियों को अब बार-बार टिकट खरीदने या कार्ड रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्री पहले से यात्राओं की योजना बनाकर भुगतान कर सकते हैं। ट्रिप पास का ज्यादा लाभ नौकरीपेशा, व्यापारी और छात्रों को मिलेगा।इन झंझटों से मिलेगा छुटकारा नमो भारत ट्रेन रोजाना लगभग 1.1 लाख यात्री यात्रा कर रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में यात्री निश्चित प्वाइंट ए से प्वाइंट बी के बीच यात्रा करते हैं। ऐसे यात्रियों को अब हर यात्रा के लिए अलग से टिकट खरीदने या बार-बार एनसीएमसी कार्ड रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। यात्री कई यात्राओं के लिए ट्रिप पास खरीद ...