नई दिल्ली, जनवरी 24 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। गणतंत्र दिवस को लेकर नमो भारत रेल कॉरिडोर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस कॉरिडोर के दिल्ली में स्थित न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशन पर पार्किंग सुविधा 24 घंटे के लिए बंद की जाएंगी। ऐसे में इन दोनों स्टेशनों से यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) के मुताबिक, गणतंत्र दिवस समारोह से एक दिन पूर्व रविवार दोपहर दो बजे से इन दोनों स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा बंद कर दी जाएगी और अगले दिन यानी गणतंत्र दिवस पर परेड संपन्न होने के बाद दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी। एनसीआरटीसी का कहना है कि सोमवार दोपहर दो बजे के बाद पार्किंग सुविधा फिर से शुरू कर दी जाएगी। ------------ मेट्रो स्टेशनों के कुछ गेट से नहीं मिलेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.