बेगुसराय, जुलाई 13 -- बरौनी। बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर सोमवार को पहुंची नमो भारत ट्रेन के कोच सी-8 व 9 का एक-एक ऑटोमेटिक गेट नहीं खुला। नतीजतन ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। उक्त ट्रेन से सफर करने वाले यात्री किसी तरह दूसरे कोच के गेट से चढ़ने को विवश हुए। यह पहली घटना नहीं है बल्कि पहले भी ऐसी समस्या हो चुकी है। यात्रियों ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा रखरखाव में कोताही बरतने से ऐसी स्थिति बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...