हापुड़, अप्रैल 10 -- नमो भारत (आरआरटीएस) ट्रेन अब सिर्फ मेरठ तक सीमित नहीं रहेगी, गाजियाबाद से हापुड़ के बीच करीब 35 किलो मीटर लंबा नया कारिडोर दूसरे चरण में बनने जा रहा है। इसकी डिटेल प्रोजक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तेजी से तैयार किया जा रहा है और यह परियोजना एनसीआरटीसी के विस्तार का प्लान है। उम्मीद यह भी की जा रही है कि इसके अगले तीसरे चरण में यह परियोजना गंगा नगरी ब्रजघाट तक पहुंचने की भी उम्मीद है। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास को नई गति देगी। रियल एस्टेट, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश बढ़ेा। युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे क्योंकि वे आसानी से बड़े शहरों में काम कर सकेंगे। हापुड़ से गाजियाबाद पहुंचने में सड़क मार्ग से करीब 40 मिनट से अधिक समय लगता है। ट्रैफिक जाम और भीड़ भाड़ के कारण कभी कभी यह एक घंटे तक खिंच जाता है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.