मेरठ, फरवरी 15 -- 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ दौरे में करीब छह किलोमीटर की यात्रा नमो भारत/मेरठ मेट्रो से करेंगे। वहीं दो हिस्सों में करीब तीन किलोमीटर की यात्रा प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से करेंगे। इस तरह रैपिड रेल के नमो भारत और मेरठ मेट्रो के उद्घाटन का प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लगभग फाइनल हो गया है। रविवार को पुलिस, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक सर्किट हाउस में हुई। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को साझा किया। जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री का मेरठ दौरा करीब दो घंटे का रहेगा। प्रधानमंत्री दिल्ली से मोहकमपुर स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। वहां से करीब 800 मीटर का सफर सड़क मार्ग से करते हुए शताब्दीनगर रैपिड स्टेशन पहुंचेंगे। वहां नमो भारत और मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। वहां से करीब छह...