विक्रम शर्मा, मार्च 29 -- नोएडा एयरपोर्ट के शुभारंभ के साथ ही अब इसकी कनेक्टिविटी की लेकर तैयारी तेज हो गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि अगले 2-3 साल से 10 साल तक में एयरपोर्ट का क्षेत्र मेट्रो से लेकर एक्सप्रेसवे तक से जुड़ जाएगा। कई बड़ी कंपनियां आएंगी, जिनमें लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। अभी एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ा हुआ है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के अलावा आगरा, मथुरा की ओर से आने वाले लोग भी आसानी से एयरपोर्ट तक पहुंच सकते हैं। नोएडा-ग्रेनो की ओर से जाते समय जीरो प्वाइंट से करीब 40 किलोमीटर दूर बने यमुना एक्सप्रेसवे एयरपोर्ट इंटरचेंज मिलेगा। यहां से सिर्फ करीब 800 मीटर सफर कर एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। इसी के सामने ही दूसरी तरफ आगरा-मथुरा की ओर से आने वाले लोगों के लिए एयरपोर्ट तक जाने को सड़क बनी हुई है। दिल्ली-मुंबई ए...