वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी। नमो घाट पर होने वाली दैनिक सांस्कृतिक संध्या काशी वंदन में सोमवार को युवा कलाकार शुभमधर दुबे का सुगम गायन हुआ। उन्होंने गणेश वंदना 'गाइए गणपति जग वंदन' से गायन का आरंभ किया। इसके बाद मां गंगा को समर्पित गीत 'गंगा तेरा पानी अमृत' और शिव को समर्पित रचना 'ओम नम: शिवाय' का गायन किया। उनके साथ तबला पर राहुल पांडेय, ऑर्गन पर अभिषेक जायसवाल ने संगत की। यह भी पढ़ें- गंगा मैया ओ गंगा मैया पार करो मेरी नैया...

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...