वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नमो घाट पर शनिवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और फिट इंडिया की ओर से 'फिट इंडिया कार्निवल' का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पहलवान, युवा, खेल प्रेमियों और आम नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और फिट जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में योग, व्यायाम और विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया और फिटनेस से जुड़े टिप्स भी साझा किए गए। शाम के सत्र में भी कार्यक्रम ने खासा आकर्षण बटोरा, जहां सांस्कृतिक गतिविधियों और फिटनेस से जुड़े कार्यक्रम होंगे। आयोजन से जुड़े ज्ञानशंकुल सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में स्वा...