वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नमो घाट पर बुधवार सुबह गंगा में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। घाट पर नमस्कार की बड़ी आकृति के ठीक सामने हादसा हुआ। एनडीआरएफ ने मशक्कत के बाद दोनों का शव निकाला।बिहार के मुजफ्फरपुर के मधुबन किशनपुर निवासी चुन्नू कुमार का 17 वर्षीय पुत्र राजवीर रंजन, विनोद कुमार का 16 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार, आयुष का बड़ा भाई 17 वर्षीय आदित्य वाराणसी आए थे। राजवीर और आदित्य पॉलीटेक्निक की परीक्षा देने आए थे। जबकि आयुष उनके साथ आया था। राजवीर रंजन और आयुष बुधवार सुबह नमस्कार की बड़ी आकृति के ठीक सामने पहुंचे और नहाने चले गए। यह भी पढ़ें- सोन नदी में डूबे दोनों किशोरों का मिला शव इस दौरान दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। आदित्य ने शोर मचाते हुए उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। सूचना पर आदमपुर पुलिस, एन...