वाराणसी, फरवरी 13 -- वाराणसी। नमो घाट पर नित्य होने वाली सांस्कृतिक संध्या में गुरुवार को डॉ. शालिनी सिंह का सुमधुर शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग यमन में बंदिश 'ऐसो सुंदर सुघरवा बलमुआ' से गायन आरंभ किया। राग मिश्र खमाज में ठुमरी 'बंसुरिया अब ना बजाओ श्याम से गायन को विस्तार देकर समापन दादरा 'छोड़ो-छोड़ो डगरिया श्याम' से किया। उनके साथ तबला पर सिद्धार्थ चक्रवर्ती और हारमोनियम पर मोहित साहनी ने संगत की। संचालन अनूप मिश्रा एवं संयोजन अंशुमान महाराज ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.