नमो एंबुलेंस सेवा पर मंत्री का बयान, मरीजों को निजी अस्पताल पहुंचाने की शिकायत मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई
जामताड़ा, जून 24 -- उदय शंकर सिंह जामताड़ा, प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- चयनित 262 अभ्यर्थियों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मंगलवार को कॉलेज रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नमो एंबुलेंस सेवा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा के लिए सांसद निशिकांत दुबे द्वारा छह एंबुलेंस उपलब्ध कराना अच्छी पहल है। लेकिन इसका उपयोग केवल मरीजों की सुविधा और जीवन रक्षा के लिए होना चाहिए। यदि एंबुलेंस के जरिए मरीजों को दबाव बनाकर निजी अस्पतालों में भेजने का मामला सामने आया तो सरकार इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। उन्होने कहा कि एंबुलेंस का उद्देश्य मरीजों की जान बचाना है, न कि किसी अस्पताल का कारोबार बढ़ाना। उन्होंने चतरा जिले में एंबुलेंस के दुरुपयोग की पूर्व में मिली शिकायतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.