जहानाबाद, नवम्बर 22 -- मखदुमपुर निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के किसान के खेतों में धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है। अब कटनी का इंतजार है। परंतु खेतों में अत्यधिक नमी के कारण मशीनों से कटनी संभव नहीं हो पा रही। जबकि प्रखंड में मजदूरों की कमी है। अधिकांश कमाऊ मजदूर दूसरे प्रदेशों के ईंट भट्ठों पर चले गए हैं। जबकि खेतों में पककर तैयार धान की फसल कटनी का इंतजार कर रही है। किसान कहते हैं कि अग्रिम वेराइटी की फसल कटनी में देर के कारण धीरे धीरे झुलसने लगा है। कुछ फसल रोग ग्रस्त होने लगे हैं। इस बार लगातार नहरी पानी तथा पर्याप्त वर्षा से खेतों में अत्यधिक नमी है। फलत हार्वेस्टिंग संभव नहीं हो पा रही है। धान कटनी में विलंब का मुख्य कारण क्षेत्र से मजूदूरों का वृहत पैमाने पर पलायन होना है। सितंबर के अन्तिम सप्ताह से मजदूरों का पलायन शुरू हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.