शाहजहांपुर, मार्च 31 -- शाहजहांपुर। जिले में सोमवार से गेहूं खरीद की शुरुआत तो हो गई, लेकिन पहले ही दिन नमी ने पूरी व्यवस्था पर ब्रेक लगा दिया। 188 क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं लेकर पहुंचे, पर निर्धारित मानक से अधिक नमी होने के कारण एक भी केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी। इससे किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। प्रशासन ने खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए पहले से तैयारी के दावे किए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर कई जगह व्यवस्थाएं अधूरी नजर आईं। किसानों का कहना है कि वे दूर-दूर से गेहूं लेकर पहुंचे, लेकिन नमी अधिक बताकर तौल नहीं की गई। विभागीय मानक के अनुसार गेहूं में अधिकतम 12 प्रतिशत नमी होनी चाहिए, जबकि पहले दिन कई जगह 17 प्रतिशत तक नमी पाई गई। ऐसे में किसानों को गेहूं सुखाकर दोबारा लाने की सलाह दी गई।जिले में गेहूं और धान खरीद के मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.