साहिबगंज, सितम्बर 23 -- तीनपहाड़। गयरहवी शरीफ के मौके पर तीनपहाड़ के भोला हाजी के घर के समीप मंगलवार की रात्री रज़ा-ए-मुस्तफा कमिटी की और से गोशुल वरा कांफ्रेंस (जलसा) का आयोजन किया गया था जो कि देर रात समाप्त हुआ। जलसा में यूपी से मौलाना हासिम अशरफी कानपुरी, यूपी से नात खा(शायर ए इस्लाम) मोहम्मद अली फैजी उड़ीसा से मुफ़्ती शहाबुद्दीन सकाफी शामिल हुए। वहीं हासिम अशरफी ने अपने तकरीर में लोगो से नमाज़ और नेकी की रास्ते पर चलने की बात कहते हुए पीरो के पीर गोशे आज़म अब्दुल कादिर जिलानी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने लोगो से उनके नक्से कदम पर चलने की आह्वान किया। वहीं जलसा में ही लोगो को अबतक किए गुनाह से तौबा कराया और आगे किसी भी तरह की गुनाह नहीं करने की बात कही। शाय ए इस्लाम मो अली फैजी ने अपने नात शरीफ से लोगो को झुमाते हुए शमा बांधा।

हिं...