समस्तीपुर, सितम्बर 26 -- रोसड़ा, निसं। सुन्दरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल बटहा में 'नमामि भारतम' कार्यक्रम के तहत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं, आचार्यों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने एक साथ राष्ट्रगीत का गायन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके बाद बेगूसराय के विभाग निरीक्षक विनोद कुमार ने प्रस्तावना एवं विषय प्रवेश कराया। प्रधानाचार्य रामचंद्र मंडल ने अतिथियों का स्वागत किया। मुजफ्फरपुर के विभाग निरीक्षक राजेश रंजन ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यबोध पर विचार रखे। अध्यक्ष विनोद कुमार ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति नागरिकों के दायित्व पर बल दिया। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में गुंजा वंदेमातरम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...