हमीरपुर, मार्च 24 -- हमीरपुर। सरीला विकास के बरगवां गांव में नमामि गंगे योजना के तहत लगाए गए नल कनेक्शनों से पानी न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की। गांव के महाराज सिंह, मदन कुमार व बालकिशन सहित करीब आधा दर्जन ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नमामि गंगे योजना के तहत घरों में नल कनेक्शन तो दिए गए हैं, लेकिन उनके घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों के अनुसार उनकी लाइन पूरे गांव की मुख्य लाइन से जुड़ी होने के कारण दबाव नहीं बन पाता और पानी नहीं आता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.