लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। तबादला नीति में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार न हो और पारदर्शिता के साथ कार्मिकों को मेरिट के आधार पर तैनाती मिले। इसके लिए नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने एक अनूठी पहल की। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को ट्रांसफर के इच्छुक सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछकर उनके अनुसार मनचाही तैनाती उनके सामने पारदर्शी तरीके से दी गई। यह भी पढ़ें- उच्च शिक्षा विभाग में ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया शुरूतबादला प्रक्रिया इस पूरी प्रक्रिया में 170 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला किया गया। यह पूरी प्रक्रिया विभागीय मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, दोनों राज्य मंत्री दिनेश खटीक एवं रामकेश निषाद तथा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव की मौजूदगी में की गई। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी ब...