नमामि गंगे प्रोजेक्ट में लापरवाही, ओडियन नाला हुआ ओवरफ्लो
मेरठ, जून 6 -- मेरठ। शहर में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चल रहे एसटीपी निर्माण के कार्य में लापरवाही का मामला सामने आया है। इस लापरवाही के कारण ओडियन नाला ओवरफ्लो हो गया और नाले का गंदा पानी वार्ड 54 की गलियों और लोगों के घरों में भर गया। लोगों ने हंगामा करते हुए इसकी शिकायत भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा से की। उन्होंने मेयर और नगर निगम अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर ओडियन नाले का जायजा लिया। दोपहर बाद ओडियन नाले की निकासी को ठीक करने पर थोड़ी राहत मिली। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत कमालपुर में 220 एमएलडी के एसटीपी का निर्माण हो रहा है। यह भी पढ़ें- मेरठ ड्रेनेज खंड प्रथम की टीम ने किया गंगा घाट का निरीक्षण निर्माण कार्यों को लेकर ओडियन नाले में डांट लगाकर गंदे पानी को अवरुद्ध कर दिया। नतीजा यह हुआ कि ओडियन नाले किनारे ब्रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.