हरिद्वार, अप्रैल 28 -- श्यामपुर, संवाददाता। हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में चंडी पुल के नीचे स्थित नमामि गंगे घाट पर संत रविदास और मीराबाई की प्रतिमायां पिछले करीब 10 महीने से खंडित अवस्था में ही स्थापित हैं। मई 2025 के अंतिम सप्ताह में आई तेज आंधी के दौरान दोनों प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हो गई थीं, लेकिन अप्रैल 2026 तक भी इन्हें न तो बदला गया और न ही ठीक किया जा सका है। घटना के बाद प्रशासन ने टूटे हिस्सों को छिपाने के लिए प्रतिमायों पर कपड़ा बांध दिया था, लेकिन समय के साथ वह भी हट गया। अब प्रतिमाओं के क्षतिग्रस्त हिस्से साफ नजर आते हैं, जो घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहे हैं। आमतौर पर खंडित प्रतिमायों के दर्शन से परहेज किया जाता है, ऐसे में यह स्थिति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इधर, हरिद्वार में आगामी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.