वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी। नमामि गंगे गंगा विचार मंच और 39 गंगा टास्क फोर्स ने मिलकर शनिवार को स्कूली बच्चों को गंगा स्वच्छता के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन पीलीकोठी स्थित श्वेता कॉवेंट स्कूल में हुआ। सूबेदार देवेंद्र बसनेट और गंगा सेवक शिवम अग्रहरि ने बच्चों को गंगा स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। बच्चों के बीच गंगा प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। सही उत्तर देने वाले बच्चे पुरस्कृत किए गए। विद्यालय की निदेशक बीना जायसवाल ने गंगा सेवकों का स्वागत किया। इस अवसर पर जय विश्वकर्मा, पूजा विश्वकर्मा, भीम सिंह, अनुराग सोनकर ने विशेष सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...