बदायूं, अक्टूबर 31 -- बदायूं। नमामि गंगे परियोजना के तहत जिले के किसानों ने रासयानिक से तौबा कर जैविक की ओर खुद को मोड़ लिया है। किसान बड़ी तादात में जैविक खेती कर रहे हैं। इससे न सिर्फ किसानों की आय में वृद्धि हुयी है, ब्लकि बाजार के जरिये लोगों तक जैविक अनाज एवं सब्जियां पहुंच रही हैं। जैविक विधि से खेती करने से फसल पर आने वाली लागत भी कम हो गयी है। नमामि गंगे परियोजना के तहत सहसवान, उझानी, दहगवां, कादरचौक एवं उसावां ब्लॉक चयनित हैं। इन ब्लॉक क्षेत्र के के 71 गांव गंगा नदी के किनारे बसे हैं। इन गांवों के 2,584 किसान जैविक खेती कर रहे हैं। यहां के किसानों ने खरीफ की सीजन में धान एवं बाजरा की खेती की। अब ये किसान रबी की सीजन में जैविक गेहूं की खेती करेंगे। इसके लिए किसानों की ओर तैयारी शुरू कर दी गयी है। किसान गेहूं बुवाई के दौरान बीज भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.