भागलपुर, अप्रैल 28 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता नमामि गंगा घाट पर गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालु की नजर नमामि गंगा घाट गेट नंबर एक के पास पानी में उपलाते नवजात के शव पर पड़ी। सूचना पर इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार दल बल के साथ पहुंच शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। प्रशिक्षु आईपीएस एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने बताया कि सदर अस्पताल भागलपुर और मायागंज अस्पताल पहचान हेतु संपर्क किया गया है। पहचान नहीं होने पर नवजात बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दौरान एफएसएल टीम ने बरामद स्थल पर जांच-पड़ताल की। बताया जाता है कि मृत नवजात के पैर में एक माइक्रो पोट टेप लगा हुआ था। यह भी पढ़ें- ममता हुई शर्मसार, मंदिर के आंगन में तड़पती मिली नवजात जिसमें जन्म की तारीख 26 अप्रैल और मां का नाम अंकित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.