मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता ईद के मौके पर प्रमुख मस्जिदों व नमाज स्थलों के पास वजू के लिए नगर निगम के स्तर से पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाएगी। निगम के स्तर से हो रही तैयारी को परखने के लिए गुरुवार को मेयर निर्मला देवी व नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ प्रमुख मस्जिदों व नमाज स्थलों का जायजा लिया। इनमें बड़ी ईदगाह के अलावा कमरा मोहल्ला मस्जिद और पुरानी बाजार मस्जिद शामिल हैं। अधिकतर जगहों पर सफाई का काम पूरा हो गया है। मेयर ने ब्लीचिंग व चूना पाउडर के अलावा आवश्यकता के अनुसार पानी के छिड़काव के भी निर्देश दिए। मौके पर सिटी मैनेजर रीतेश कुमार, आलोक कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...