लखनऊ, मई 27 -- बकरीद को लेकर सुरक्षा के और कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। शहर और ग्रामीण इलाकों में स्थित 94 ईदगाह एवं 1200 से अधिक मस्जिदों में बकरीद पर नमाज कड़ी सुरक्षा में होगी। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बकरीद की सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार शाम मातहतों के साथ बैठक कर अहम निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: 7 जोन, 27 सेक्टर में बांटा जिला, ड्रोन से निगरानीसुरक्षा के लिए उपाय संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि गुरुवार को सुरक्षा के मद्देनजर शहर को पांच जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। गुरुवार को नमाज के समय टीले वाली मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा आसिफी मस्जिद, ऐशबाग ईदगाह व संवेदनशील स्थलों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इन प्रमुख नमाज स्थलों को जाने वाले मार्गों और आस-पास सीसी कैमरे लगाए...