शामली, मार्च 15 -- कांधला। कस्बा कांधला में एक युवक पर नमाज अदा करके घर लौटने के दौरान तीन युवकों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। मारपीट की यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे मामले में सनसनी फैल गई। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना कस्बे के मोहल्ला खैल की है। मोहल्ला निवासी अजहर नमाज अदा करके अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के ही तीन युवकों रईस, सुफियान और फैसल ने कथित तौर पर उसे रास्ते में रोक लिया और घेरकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने अजहर को बुरी तरह पीटा, जिससे वह घायल हो गया। यह झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना के बाद अजहर के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.