नमाज विवाद में बृजभूषण का माफीनामा, कहा- नगा साधुओं ने की मुस्लिम आक्रांताओं से हनुमानगढ़ी की रक्षा
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- अयोध्या की हनुमानगढ़ी को लेकर पूर्व भाजपा सांसद बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह ने चार दिन पहले दिए गए अपने बयान पर माफी मांग ली है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि हनुमानगढ़ी में कभी नमाज नहीं पढ़ी गई। इसके साथ ही दावा किया था कि हनुमानगढ़ी का निर्माण एक मुस्लिम ने कराया था। अब अपनी दोनों बातों से बृजभूषण सिंह पलट गए हैं। अब कहा कि वो बयान अधूरा था। कहा कि नगा साधुओं ने मुस्लिम आक्रांताओं से हनुमानगढ़ी की रक्षा की थी। यह भी कहा कि हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज नहीं पढ़ी गई लेकिन परिसर में पढ़ी गई थी। दरअसल पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के दौरान राम मंदिर दान चोरी पर हमलावर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए नमाज की बात उठाई थी। सीएम योगी ने कहा था कि जो लोग आज राम मंदिर की आस्था की बात कर रहे हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.