अमरोहा, मार्च 19 -- हसनपुर, संवाददाता। आगामी ईद एवं नवरात्र पर्व के चलते बुधवार को कोतवाली परिसर में आयोजित अमन कमेटी की बैठक में अधिकारियों ने उलेमा को सुझाव दिया कि ईदगाह पर नमाज के बाद अपील करें कि दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट जरूर पहनें। चार पहिया वाहन ड्राइव करते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें।प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने सड़क हादसों में मौतों पर चिंता जताते हुए कहा कि अधिकतर मामलों में सिर पर चोट लगने से मौत होना सामने आता है। बहुत से लोग खासकर युवा बाइक आदि चलाते वक्त हेलमेट भी नहीं पहनते। अगर हेलमेट पहनें तो हादसे में कई मौतों को रोका जा सकता है। नायब तहसीलदार मनोज कुमार ने कहा कि आगामी त्योहार भाईचारे एवं प्रेम के साथ मनाएं। किसी भी त्योहार पर नई परंपरा ना डालें। इसके साथ आगामी रामनवमी एवं हनुमान जयंती पर निकलने वाली श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.