पीलीभीत, मार्च 16 -- पूरनपर। कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्रांट नं. 21 उर्फ ढक्का चांट के रहने वाले तौफीक मस्जिद से नमाज पढ़कर घर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही शाहनूर, इदरीश पुत्र तुल्लनशाह, रिहान पुत्र इदरीश और हसनैन पुत्र जाकिर ने घेर लिया। आरोप है कि बेवजह चारों ने तौफीक के साथ मारपीट की। चार मार्च को तौफीक खेत पर जा रहे थे। आरोपियों ने फिर उसे इदरीश की दुकान में खींचकर पिटाई लगा दी। इससे तौफीक घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें पूरनपुर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद तौफीक को पीलीभीत रेफर कर दिया गया। घायल तौफीक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उनके पिता मो. हुसैन की शिकायत पर शाहनूर, इदरीश, रिहान और हसनैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...