अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के गोविंद नगर में सोमवार की रात नमाज पढ़कर लौट रहे हार्डवेयर कारोबारी पर आरोपियों ने हमला कर दिया। वह जान बचाकर घर में घुसे तो हमलावरों ने ईंट पत्थर फेंक दिए। दरवाजे पर खड़ी स्कूटी में तोड़फोड़ कर दी। बीच बचाव में आए भाई का सिर फोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोविंद नगर निवासाी याशीन पुत्र नौसे हार्डवेयर कारोबारी हैं। सोमवार की रात वह बेटे के साथ नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहंुचते ही कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने गाली गलौज करते ही मारपीट शुरू कर दी। वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर में घुसे तो हमलावरों ने ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। घर के बाहर खड़ी स्कूटी में तोड़फोड कर दी। शोर शराबा सुनक...