नमाज पढ़कर जा रहे अधेड़ की बाइक के धक्के से मौत
सोनभद्र, मई 22 -- ओबरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेणुका पर क्षेत्र में स्थित कनहरा गांव में बुधवार की देर शाम अज्ञात बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत हो गई। देर से घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी सदानंद राय ने बताया कि मृतक 58 वर्षीय शायदा हुसैन पुत्र स्व. अली मुहम्मद निवासी कनहरा बुधवार की देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे अपने घर से कुछ दूर स्थित मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस अपने घर जा रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन इलाज के लिए रात में ही चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। वापस घर आने के बाद गुरुवार की देर शाम ओबरा पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.