अलीगढ़, मई 28 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। ईद उल जुहा की मुख्य नमाज शाहजमाल ईदगाह सहित महानगर की विभिन्न मस्जिदों में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच गुरूवार को अदा की गई। नमाजियों ने शहर और मुल्क में अमनो अमान के साथ हिंदू मुस्लिम भाईचारा कायम रहने की दुआ की। इस बार कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच नमाज पर सख्त सुरक्षा पहरा लगा नजर आया। जिसके चलते ईदगाह पहुंचने से पहले ही काफी संख्या में नमाजी रोक दिए गए। बेरीकेडिंग लगाकर नमाजियों को रोके जाने पर ईदगाह में नमाजियों ने हंगामा करते हुए कहा कि सड़क पर ही नहीं अब तक ईदगाह में भी नमाज पढ़ने से रोका जा रहा है। यह भी पढ़ें- छावनी बना शाहजमाल इलाका, कड़ी सुरक्षा में हुई नमाजईदगाह में नमाज का समय ईदगाह शाहजमाल में सुबह छह बजे से पहली शिफ्ट की नमाज होनी थी। इसके लिए पांच बजे से शहर की साफ सुथरी सड़कों पर...