देहरादून, दिसम्बर 16 -- देहरादून। मियांवाला क्षेत्र में एक घर में नमाज पढ़ने से रोकने के मामले में उत्तराखंड के चीफ इमाम मुफ्ती रईस अहमद कासमी का बयान सामने आया है। उन्होंने वीडियो बयान में कहा कि कुछ लोग दून और प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते है। घरों में भी नमाज पढ़ने से रोका जा रहा हो। उन्होंने एसएसपी, एसपी सिटी और स्थानीय थानेदार से कार्रवाई की मांग की है। कहा कि इस तरह की घटनाओं पर पाबंदी नहीं लगी और कार्रवाई नहीं हुई तो कानून के तहत आंदोलन किया जाएगा। उधर, जमीयत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी का फोटो शौचालय में लगाए जाने को लेकर भी उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.