रुडकी, मार्च 28 -- नमाज पढ़ने जा रहे एक युवक पर कुछ युवकों ने बैल्टों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बचाया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं, घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 11 आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर निवासी मोहम्मद समद ने बताया कि 23 फरवरी की रात वह पठानपुरा स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहा था। इस बीच पहले से रंजिश रखने वाले कुछ युवक रास्ते में खड़े थे। आरोप है कि उक्त युवकों ने गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर युवकों ने बैल्टों और लाठी-डंडों से मारपीट करना शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। घटना के बाद हमलावर जान से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.