नमाज पढ़ने जा रहे युवक पर कूड़ा फेंका, विरोध पर मारपीट
मेरठ, मई 11 -- देहली गेट सराय लालदास में नमाज पढ़ने गए युवक पर पड़ोसियों ने कूड़ा फेंक दिया। विरोध करने पर उस पर हमला कर घायल कर दिया और घर में घुसकर तोड़फोड़ की। थाना देहली गेट पर आरोपियो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सराय लालदास निवासी आयशा ने बताया कि उसका बेटा आलम जब नमाज पढ़ने जाता है तो पड़ोसी जफर व उसके परिजन जान बूझकर कूड़ा व गंदा पानी डालते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। रविवार दोपहर आलम नमाज पढ़ने गया तो उसके ऊपर कूड़ा फेंक दिया। बेटे ने विरोध किया तो जफर, शेफर, इब्राहिम, सुहैल व जफर की पत्नी तरन्नुम ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.