अयोध्या, अप्रैल 28 -- अयोध्या ,संवाददाता। ह्यूमैनिटेरियन हाइट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को वसीका अरबी कॉलेज राठहवेली में कुरान और साइंस विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सैयद इकबाल मुर्तजा रिजवी फैकल्टी ऑफ़ मीटरोलॉजी, कतर एरोनॉटिकल अकादमी ने विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुरान में बताए गए नमाज की औकात (तरीके) और एस्ट्रोनॉमी (खगोल विज्ञान) में गहरा संबंध है। नमाज की औकात सूरज की स्थिति के अनुसार निर्धारित होते हैं। अगर आज अयोध्या में जुहर की नमाज का वक्त 11:59 है तो लखनऊ दिल्ली व चंडीगढ़ आदि शहरों में नमाज ए जुहर का वक्त अलग-अलग होगा। इसी तरह हर मुल्क में जुहर का वक्त अलग-अलग होगा, क्योंकि हर शहर और मुल्क में सूरज की स्थिति अलग-अलग होगी। इसी तरह मगरिब और नमाज ए फजर का भी वक्त अलग-अलग शहरों और मुल्कों में अलग-अलग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.