बगहा, फरवरी 27 -- बेतिया। रमजान के दूसरे जुम्मे के अवसर पर नगर के अलग-अलग मस्जिदों में और उसके आसपास काफी भीड़ देखी गई। बेतिया के जंगी मस्जिद में रोजेदारों ने नमाज पढ़ी और दुआएं मांगी। जंगी मस्जिद से जुड़ी सभी सड़क नमाजियों की उपस्थित से भरी रही। जंगी मस्जिद के अलावा उज्जैन टोला, महाटोला, छावनी तथा नया टोला सहित अन्य जगहों पर भी नमाजियों की उपस्थिति देखी गई। जंगी मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए बारी-बारी से मुस्लिम संप्रदाय के लोग पहुंचते रहे। यहां की सड़क पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही । रोजेदारों ने पूरे एहतराम और अकीदत के साथ नमाज अदा कर मुल्क और अमन-चैन की दुआ मांगी। यहां आस-पास 100 से अधिक दुकानें लगाई गई है जिसमें इफ्तारी की सामग्रियों की जमकर बिक्री की जा रही है। लोग कपड़े सहित अन्य वस्तुओं की खरीदारी भी कर रहे हैं। खरीदारी करने के लि...