बहराइच, मार्च 18 -- रुपईडीहा। ईद की नमाज के लिए जिले भर में ईदगाहों और मस्जिदों की साफ सफाई शुरू हो गई है। साथ की पुलिस ने भी सुरक्षा को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। रुपईडीहा में बुधवार पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह व रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने रुपईडीहा की जामा मस्जिद व ईदगाह का निरीक्षण किया। बाजार में लगे कूड़े के ढेरों के बारे में उन्होंने कहा कि इसकी व्यवस्था शीघ्र होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईद व नवरात्र को लेकर बाजार की स्थिति दयनीय है। ऐसे में चेयरमैन व ईओ को ध्यान देना चाहिए। जामा मस्जिद के निरीक्षण के बाद यह दल रुपईडीहा के पश्चिम ईदगाह स्थल पर निरीक्षण करने पहुंचा। आवश्यक जानकारी लेने के बाद वापस चला गया। उधर बाजार में ईद की खरीदारी को लेकर भीड़ बढ़ने लगी है। बाजार में सिवईयों के साथ अन्य पकवान में इस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.