मेरठ, मार्च 7 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र में नमाज के दौरान एक किशोर को थप्पड़ मारने पर हंगामा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार काजीपुर निवासी 15 वर्षीय किशोर अपने दोस्त के साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। नमाज के दौरान किसी बात पर हंसने को लेकर एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। जिससे वहां हंगामा हो गया। किशोर ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।बताया कि शुक्रवार शाम को दूसरे पक्ष के कुछ लोग युवक के घर पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव होने लगा। जिससे इलाके में अफ...