बागपत, मई 29 -- बागपत। खेकड़ा तहसील क्षेत्र के नूरपुर मुज़बिदा गांव में ईद की नमाज के बाद हुई बैठक में ग्रामीणों ने गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग उठाई। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि व्यवस्था में गौवंश की अहम भूमिका रही है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए केंद्र और राज्य सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिए। बैठक में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में वक्ताओं ने गौवंश संरक्षण, गौशालाओं की स्थिति और बेसहारा पशुओं की समस्या पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि गाय केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय जीवनशैली और खेती-किसानी की रीढ़ भी है। यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग कहा कि सदियों से भारतीय समाज में गाय को पूजनीय माना...