गंगापार, मार्च 21 -- शनिवार को क्षेत्र में ईद का पर्व शांति, सौहार्द व आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह ईद की नमाज के साथ ही गांवों में रौनक बढ़ गई। ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर नमाज अदा की और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। तय समय पर नमाज अदा की गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए सामूहिक दुआ की गई। घरों में सुबह से ही पकवान बनने शुरू हो गए थे। सेवइयों के साथ-साथ अन्य व्यंजन तैयार किए गए। लोगों ने अपने घर आए मेहमानों का स्वागत किया और उन्हें त्योहार की मिठास का एहसास कराया।ईद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रमुख चौराहों, ईदगाहो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.