भदोही, अप्रैल 5 -- भदोही, संवाददाता। शहर के कजियाना मोहल्ला स्थित हजरत हाजी अब्दुल वहाब चरमपोश तिरमिजी रह. अलै. के 64वें सालाना उर्स मुबारक के पहले दिन शनिवार की रात जश्न-ए-ईद-मिलादुननबी का आयोजन किया गया। जिसका आगाज कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हाफिज परवेज उर्फ अच्छे मियां ने किया। इस्लाही तकरीर करते हुए मौलाना नादिर ने अपनी जिंदगी में सुधार लाने की नसीहत दी। कहा कि महफिल-ए-मिलाद में आने का मकसद सिर्फ शामिल होना नहीं, बल्कि अपने किरदार को बेहतर बनाना है। अपने घर और मआशरे को दीनी तालीम से अराफ्ता करो। मौलाना नादिर ने मौजूद लोगों से कुरआन-ए-करीम की तिलावत, नमाज की पाबंदी और बालिदैन की खिदमत करने पर खास जोर दिया। उन्होंने दरूद शरीफ की फजीलत भी बयान की। वहीं जश्न-ए-ईद-मिलादुननबी में शिरकत करने दूर-दराज से आए शायरों ने नबी-ए-करीम की शान में एक से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.