नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआएं
लखीमपुरखीरी, मई 29 -- बकरीद का त्योहार पूरे जिले में परम्परागत रूप से कुर्बानी के जज्बे के साथ मनाया गया। हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने ईदगाहों तथा शहर की विभिन्न मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क की सलामती एवं अमन चैन की दुआएं मांगी गईं। इसके बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और बकरीद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। लखीमपुर शहर में ईदुल-अज़हा की नमाज़ ईदगाह के अलावा मीनारा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद,कचहरी मस्जिद में अपने निर्धारित वक्तों पर अदा की गई। इसी तरह विभिन्न मोहल्लों की मस्जिदों में अलग अलग वक्तों पर बकरीद की नमाज पढ़ी गई। खीरी टाउन में ईद-उल-अज़हा का त्योहार नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में कुर्बानी के जज्बे के साथ मनाया गया। इस मौके पर हजारों की तादाद में मुस्लिम भाइयों ने ईदगाह एवं मस्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.