औरैया, मई 28 -- अजीतमल, संवाददाता। बकरीद का त्योहार क्षेत्र में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाहों में पहुंचने लगे, जहां नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी गई। कस्बा अजीतमल के मोहल्ला फिरोजनगर स्थित ईदगाह एवं बाबरपुर के इस्लाम नगर स्थित ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया, क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार, तहसीलदार अविनाश कुमार, कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी तथा क्राइम इंस्पेक्टर राम चंद्र वर्मा सहित पुलिस बल ईदगाहों पर मौजूद रहा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। यह भी पढ़ें- बकरीद पर अदा हुई नमाज, अमन-चैन व भाई...