गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- गाजियाबाद, संवाददाता। शहर के ईदगाह और मस्जिदों में शनिवार को ईद की नमाज अदा की गई। नमाज में लोगों ने देश में अमन, चैन और शांति की दुआएं की। इसके साथ कई जगह इजराइल और अमेरिका के विरोध में काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की गई। काली पट्टी बांधकर लोगों ने अयातुल्लाह अली खामनेई का समर्थन किया।शहर के ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के भीड़ उमड़ी रही। डासना, कैलाभट्टा, मसूरी, संजयनगर आदि सभी जगहों पर मस्जिद और ईदगाह में नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले लगकर लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी। शहर काजी मशरूर अब्बासी ने बताया कि सुबह सात बजे से नौ बजे तक ईद की नमाज अदा कराई गई। उन्होंने कहा कि लोगों ने नमाज अदा कर खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांगी। उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। शहर के बाजारों में दिन...