उन्नाव, मार्च 21 -- मौरावां। मौरावां में ईद उल फितर की नमाज ईदगाह पर अदा कर देश और प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। लोगों ने गरीबों और जरूरतमंदों में दान-पुण्य कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। पुरवा सीओ तेज सिंह के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह मौरावां में मय फोर्स के साथ मुस्तैदी से मौजूद रहे। पुरवा और हिलौली में भी शांतिपूर्ण तरीके से लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। मौरावां आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर विवेक सेठ ने सुबह से ही मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। नगर पंचायत की ओर से जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। मधुकर बाबू, अरुण, प्रदीप चौरसिया, शुभम सिंह सहित नगर के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। धीरू सिंह, राजू भाई, राजीव प्रताप सिंह ने भी मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ...