बिजनौर, फरवरी 27 -- पवित्र रमजान माह के दूसरे जुमे के दिन नगर की तमाम मस्जिदों व नगर के आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में रोज़ेदार नमाज़ियों ने नमाज़े जुमा को अदा किया। मस्जिदों में देश में अमन, तरक़्क़ी व शांति के लिये दुआएं की गई। रमज़ानुल मुबारक के दूसरे जुमे के मौक़े पर सुबह से ही नगर के रूहानी माहौल में मुस्लिम रोजेदारों ने जुमे की तैयारियों की,बच्चों,बड़ो ने नये नये कपड़े पहने खुशबू लगा कर मस्जिदों में जाकर नमाज़े जुमा अदा की। नगर की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में मुसलमानों ने जुमे की नमाज़ अदा की,इस मौक़े पर इमाम जमा मस्जिद मुफ़्ती मुहम्मद उवैस अकरम में रमज़ान के रोज़ो की फ़ज़ीलत,सदक़ा, ज़कात आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी, बाद नमाज़े जुमा मुल्क व मिल्लत की तरक्की की दुआ की गई।नमाज़े जुमा और होली के पर्व के चलते पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.