किशनगंज, मार्च 21 -- ठाकुरगंज। पवित्र महीना रमज़ान के आख़िरी जुमे 'अलविदा' के मौके पर ठाकुरगंज शहर सहित ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ नमाज़ अदा की गई। इस दौरान मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी। शहर के मुख्य मार्ग स्थित सुन्नी मरकजी जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने खतीब व इमाम मौलाना जहुरुल इस्लाम की इमामत में अलविदा की नमाज़ अदा की। नमाज़ के दौरान मस्जिद परिसर खचाखच भरा रहा और बाहर तक नमाजियों की कतारें लगी रहीं।नमाज़ से पूर्व अपने खुतबे में मौलाना जहुरुल इस्लाम ने रमज़ान की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह महीना सब्र, इबादत और नेकियों में इज़ाफ़ा का महीना है। रोज़ा इंसान के अंदर तक़वा, इंसानियत पैदा करता है। उन्होंने कहा कि रमज़ान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.