नमाजियों ने मांगी देश की तरक्की और अमन की दुआ
रांची, मई 28 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। त्याग, बलिदान और आस्था का पर्व ईद-उल-अजहा गुरुवार को अनगड़ा क्षेत्र में श्रद्धा और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। कुटे स्थित मरकजी ईदगाह में डेढ़ दर्जन गांवों के हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों ने सुबह सात बजे एक साथ विशेष नमाज अदा की। मरकजी जामा मस्जिद के खतीब व इमाम कारी असलम रजा फैजी ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद नमाजियों ने सामूहिक रूप से दिवंगत आत्माओं की शांति, देश की तरक्की, आपसी भाईचारे और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद परंपरा के अनुसार बकरों की कुर्बानी दी गई। यह भी पढ़ें- बकरीद पर अदा हुई नमाज, अमन-चैन व भाईचारे की मांगी दुआ पर्व को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। मौके पर सिल्ली डीएसपी मनीष चंद्र लाल, ओरमांझी पुलिस इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.