रुडकी, मार्च 13 -- बुग्गावाला, संवाददाता। माहे रमजान के चौथे जुमे पर बुग्गावाला क्षेत्र की मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरे अकीदत के साथ नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद देश में अमन, शांति और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। जुमे की नमाज़ के दौरान क्षेत्र की मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। नमाज़ से पहले इमामों ने रमजान के पाक महीने की फज़ीलत, रोज़े की अहमियत और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने अल्लाह से रहमत, बरकत और मुल्क में शांति कायम रहने की दुआ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...